• Fri. Sep 4th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

दिल्ली में महिला पत्रकारों ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप, क्या है पूरा मामला?

Byadmin

Sep 4, 2026


शाहीन ख़ान का आरोप है कि दिल्ली पुलिस के कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट की

इमेज स्रोत, X/4PM News Network

इमेज कैप्शन, शाहीन ख़ान का आरोप है कि दिल्ली पुलिस के कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट की

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म 4पीएम के लिए काम करने वाली दो महिला पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कहा कि ‘मुस्लिम’ पहचान की वजह से उन्हें निशाना बनाया गया.

इन पत्रकारों का आरोप है कि वो मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से जुड़े एक कार्यक्रम को लेकर वीडियो बना रही थीं, तभी पुलिस वालों ने उनसे सवाल-जवाब शुरू कर दिए.

दरअसल तीन सितंबर को दिल्ली के साकेत में एक निजी अस्पताल की एक इमारत के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे.

महिला पत्रकारों के आरोप पर दिल्ली पुलिस का आधिकारिक बयान नहीं आया है. हमने इस संबंध में दिल्ली पुलिस से उनका पक्ष जानना चाहा लेकिन ये ख़बर लिखे जाने तक उनसे संपर्क नहीं हो पाया है.

क्या है पूरा मामला?

शाहीन का कहना है कि वो इवेंट वाले जगह से काफी दूर वीडियो बना रही थीं

इमेज स्रोत, X/4PM News Network

इमेज कैप्शन, शाहीन का कहना है कि वो इवेंट वाले जगह से काफी दूर वीडियो बना रही थीं

इस मामले में पत्रकार शाहीन ख़ान का एक वीडियो वायरल है. वो इसमें आरोप लगा रही हैं कि उनके और उनकी दोस्त के साथ पुलिस ने मारपीट की.

By admin