• Mon. Sep 7th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

दिल्ली में हॉस्टल ढहने की घटना के चश्मदीद स्टूडेंट्स ने बीबीसी को क्या-क्या बताया

Byadmin

Sep 7, 2026


चश्मदीद छात्र
इमेज कैप्शन, चश्मदीद स्टूडेंट्स ने बीबीसी को बताया कि उनके कई दोस्त हादसे वाली इमारत में रह रहे थे (बाएं से शिवम यादव, स्वाति और सवाई शर्मा)

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 4 मिनट

दिल्ली के सत्य निकेतन मार्केट इलाक़े में रविवार दोपहर एक पांच मंज़िला इमारत ढह गई, जिसमें दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले कई स्टूडेंट के दबे होने की आशंका जताई जा रही है.

दिल्ली पुलिस ने अब तक तीन लोगों के मौत की पुष्टि की है जबकि बचाए गए सात लोगों को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने बताया कि रविवार को दोपहर 1.30 बजे बहुमंज़िला इमारत के ढहने की सूचना मिली थी. इसके बाद दमकल विभाग, पुलिस, एनडीआरएफ़ की टीमों को राहत और बचाव कार्य के लिए भेजा गया.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौक़ें पर पहुंचीं. उन्होंने मीडिया से बताया कि इमारत के बेसमेंट में खुदाई चल रही थी, जिस कारण पिलर हिला और बिल्डिंग गिर गई.

घटना को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं ने संवेदना जताई है.

By admin