• Tue. Sep 8th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अरुणाचल में भारत-चीन के बीच पहली कोर कमांडर वार्ता, सीमा से जुड़े विवादित मुद्दों पर हुई बात

Byadmin

Sep 7, 2026


जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास चल रहे मुद्दों के बीच भारत और चीन की सेनाओं के बीच रविवार को कोर कमांडर स्तर की पहली बातचीत हुई। यह वार्ता भारतीय इलाके में अरुणाचल प्रदेश के वाचा-दमाई बार्डर मीटिंग प्वाइंट पर हुई। समाचार लिखे जाने तक वार्ता को लेकर कोई सरकारी बयान जारी नहीं किया गया था।

सूत्रों का कहना है कि इस्टर्न सेक्टर में कोर कमांडर स्तर की पहली वार्ता से क्षेत्र में चल रहे मुद्दों को सुलझाने में मदद मिलेगी। बैठक में भारतीय पक्ष का प्रतिनिधित्व 3 कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल गिरीश कालिया ने किया।

अरुणाचल प्रदेश में चीन के साथ लगती एलएसी की निगरानी भारतीय सेना की तेजपुर स्थित 4 कोर और रंगापहाड़ स्थित 3 कोर करती हैं। भारत व चीन के एलएसी को लेकर अलग-अलग समझ है और कभी-कभी इससे जमीनी स्तर पर मुद्दे पैदा हो जाते हैं।

गौरतलब है कि ये बैठकें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की चीन यात्रा के बाद हो रही हैं, जिसके बाद दोनों पक्षों ने एलएसी पर शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए कई उपायों की घोषणा की थी।

 

By admin