इमेज स्रोत, ANI
दिल्ली के सीमापुरी इलाक़े में बुधवार को एक बहुमंज़िला इमारत गिरने से अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है.
उन्होंने कहा, “अब तक तीन महिलाओं के शव बरामद हुए हैं. साथ ही एक शव और मिला है जो एक बच्चे का लग रहा है.”
उन्होंने कहा, ‘’चूंकि मलबा सड़क पर गिरा है, इसलिए हम यह निश्चित तौर पर नहीं कह सकते कि उसके नीचे कोई राहगीर फंसा है या नहीं. इसलिए हम पूरी सावधानी के साथ काम कर रहे हैं. करीब 75 फ़ीसदी काम पूरा हो चुका है और 25 फ़ीसदी काम बाकी है.”
उन्होंने बताया, ”हमारा अनुमान है कि अभियान को पूरा होने में अभी 4-5 घंटे और लग सकते हैं. हमारी टीम कल से लगातार, बिना किसी ब्रेक के और पूरी रात काम कर रही है. हम राहत और बचाव अभियान को जल्द से जल्द पूरा करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.”
इस हादसे पर बीबीसी संवाददाता शुभ राणा से बात करते हुए आम आदमी पार्टी के विधायक वीर सिंह धींगान ने बताया था कि उन्हें बुधवार को साढ़े तीन बजे के करीब सीमापुरी से फोन आया था कि एक इमारत ढह गई है.
उन्होंने तुरंत 112 पर कॉल किया और डीसीपी को भी इसकी जानकारी दी थी.
उन्होंने बताया था कि यह करीब पांच से छह मंज़िला इमारत थी, जो लगभग 25 गज के प्लॉट पर बनी थी और करीब एक-दो साल पुरानी बताई जा रही है. उनके मुताबिक, इमारत में एक मुस्लिम परिवार रहता था.