दिल्ली-ncr में झमाझम बारिश:रुक-रुककर बरसात का सिलसिला जारी, जाम-जलभराव ने किया मजा फीका, कल भी बरसेंगे बदरा – Rain Alert Intermittent Rain Continues In Delhi-ncr
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में दो जुलाई को मानसून की दस्तक के बाद से रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार को सुबह से घने बादल छाए रहे और शहर के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे पिछले कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। सुबह चली ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया, लेकिन कई इलाकों में जलभराव और लंबे ट्रैफिक जाम ने लोगों की मुश्किलें भी बढ़ाईं।
2 of 5
बारिश के बीच लगा जाम
– फोटो : अमर उजाला
ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों, छात्रों और यात्रियों को कई मार्गों पर घंटों जाम का सामना करना पड़ा। हालांकि, राजधानी के प्रमुख जलभराव वाले हॉटस्पॉट मिंटो ब्रिज, किशनगंज रेलवे अंडरब्रिज और जखीरा अंडरपास में इस बार पानी नहीं भरा, जिससे इन स्थानों पर यातायात सामान्य बना रहा। वहीं अन्य निचले इलाकों में जलभराव की समस्या देखने को मिली।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम 60 प्रतिशत रही। सफदरजंग मौसम केंद्र में सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटों में 24 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तथा अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। इस दौरान अधिकांश क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश और आंधी दर्ज की गई।
4 of 5
दिल्ली समेत एनसीआर के इलाकों में बारिश
– फोटो : ANI
आज के लिए यलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। दिनभर बादल छाए रहने के साथ कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री तथा न्यूनतम 23 से 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आईएमडी के अनुसार 10 और 11 जुलाई को भी हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी रहेगी। हालांकि तापमान धीरे-धीरे बढ़कर 34 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 12 से 14 जुलाई के बीच बादल तो छाए रहेंगे, लेकिन बारिश कम होने के आसार हैं। विभाग ने लोगों को गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने और मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।