• Fri. Jul 31st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

दीपके का दावा बीजेपी में शामिल होने की मिल रही हैं धमकियां, बोले – अमित शाह को इस्तीफ़ा देना चाहिए

Byadmin

Jul 31, 2026


अभिजीत दीपके

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, अभिजीत दीपके गुरुवार को महाराष्ट्र के संभाजीनगर में पत्रकारों से बात कर रहे थे

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की.

उन्होंने आरोप लगाया कि 20 जुलाई को परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर हुई कथित पुलिस ज्यादती उनके निर्देश पर की गई.

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दीपके ने कहा, “जिस तरह छात्रों पर हमला किया गया और विरोध प्रदर्शन के दौरान उनका खून बहा, वह शाह के आदेश के बिना नहीं हो सकता था. दिल्ली पुलिस उन्हीं को रिपोर्ट करती है. और अगर अमित शाह जी को पता नहीं है तो यह गृह मंत्रालय की विफलता है.”

दीपके ने ये भी आरोप लगाया कि बीजेपी में शामिल होने की उन्हें और उनके परिवार को धमकी मिली है. लेकिन बीजेपी ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि दीपके को धमकी देने वाले शख़्स का नाम बताना चाहिए.

बुधवार को कांग्रेस सासंद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि अमित शाह के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर फ़ायरिंग हुई थी.

By admin