• Fri. Jul 31st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘पेपर लीक माफियाओं को नहीं छोड़ा जाएगा’, परीक्षा संशोधन बिल पर पीएम मोदी का वीडियो संदेश

Byadmin

Jul 30, 2026


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा और फिर राज्यसभा में परीक्षा संशोधन विधेयक पास होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो संदेश जारी किया। वीडियो में पीएम मोदी ने पेपर लीक माफियाओं को सख्त संदेश देते हुए देश की परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह से मजबूत और पारदर्शी बनाने के संकल्प पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने बिल पास होने को भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण करार दिया है। इस दौरान उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सरकार पेपर लीक करने वाले अपराधियों और गिरोहों को किसी भी कीमत पर बख्शेगी नहीं और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए जाएंगे।

विकसित भारत का सपना

इसके अलावा पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि ‘विकसित भारत’ के सपने को पूरा करने के लिए हम सभी को मिलकर आगे बढ़ना होगा और शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाना होगा।

लोकसभा के बाद राज्यसभा में पारित हुआ विधेयक

बता दें कि सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक-2026 पर गुरुवार को संसद की मुहर लग गई। विपक्ष के वॉकआउट के बीच विधेयक राज्यसभा से भी पारित हो गया। पेपर लीक समेत परीक्षाओं में गड़बड़ियों की त्वरित जांच एवं मुकदमे के साथ ही सजा में सख्ती लाने वाले इस विधेयक को लोकसभा ने बुधवार को ही पारित कर दिया था। 

By admin