• Wed. Nov 25th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

दुनियाभर में घरों का संकट: किराए पर रहने के लिए भी जगह ढूंढना मुश्किल

Byadmin

Nov 25, 2026


जोश अपने घर के भीतर खड़े हैं. पीछे वह टेंट दिखाई दे रहा है, जिसमें वह सोते हैं.
इमेज कैप्शन, जोश अपने घर के भीतर खड़े हैं. पीछे वह टेंट दिखाई दे रहा है, जिसमें वह सोते हैं

नाइजीरिया के लागोस शहर में जोशुआ आइक एगेसी जिस किराये के मकान में रहते थे, एक दिन उस पर उसे तोड़े जाने का निशान लगा दिया गया.

33 साल के जोश एक कलाकार और डिज़ाइनर हैं. उन्होंने उसी शहर में किराये पर दूसरी जगह तलाशनी शुरू की. लेकिन जिस अजा इलाक़े में वह रहते थे, वहां मकानों का किराया तेज़ी से बढ़ रहा था और मकान तलाशने वालों के बीच कड़ी होड़ थी.

उन्हें अपने काम के लिए किफ़ायती किराये पर कोई जगह नहीं मिली.

आख़िरकार जोश ने लागोस राज्य के द्वीपीय गांव तारक्वा बे में अपना घर और स्टूडियो बनाने का फ़ैसला किया. इस गांव तक केवल नाव से पहुंचा जा सकता है.

पूरी ज़िंदगी लागोस में बिताने वाले जोश कहते हैं, “यहां आने की सबसे बड़ी वजह यही थी कि मुझे अपने पैसे के बदले बेहतर जगह मिल रही थी. यह जगह बड़ी है और लागोस के मुक़ाबले बहुत कम ख़र्च में मिल गई.”

By admin