• Mon. Aug 24th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

दूरबीन के सहारे चाँद-सितारों की सैर करवाने वालीं लद्दाख़ के एक गांव की लड़कियां

Byadmin

Aug 24, 2026


युवा महिलाएं एकसाथ खड़े हुए हैं

इमेज स्रोत, BBC Marathi

इमेज कैप्शन, लेह से लगभग 253 किलोमीटर दूर बसे एक गांव में एस्ट्रो-टूरिज़्म तेज़ी से उभरा है जहां ये युवतियां एस्ट्रो एम्बेसडर हैं

रात के 10 बजे हैं, कड़ाके की ठंड पड़ रही है. तेज़ हवा पूरे इलाक़े में सनसना रही है.

गाँव के लोग और उनके मेहमान रात का खाना खा चुके हैं. लेकिन सोने की तैयारी करने के बजाय उनमें उत्साह दिखाई दे रहा है.

हर रात इस छोटे से गाँव के खुले आँगनों में एक अनोखा नज़ारा देखने को मिलता है. यहाँ दूरबीनें लगाई जाती हैं. इन्हें स्थानीय एस्ट्रो एम्बेसडर संभालते हैं. यह गाँव लद्दाख़ के दूरदराज़ इलाक़े में स्थित हानले है.

लेह से लगभग 253 किलोमीटर दूर बसा यह गाँव तेज़ी से एस्ट्रो-टूरिज़्म और तारों को देखने के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है.

इसे आधिकारिक तौर पर भारत का पहला डार्क स्काई रिज़र्व घोषित किया गया है.

By admin