डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 14 सितंबर को देशभर में गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जा रहा है। विघ्नहर्ता भगवान गणेश के स्वागत के लिए जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र के भव्य पंडालों से लेकर देश के हर छोटे-बड़े शहर के बाजारों तक, हर तरफ बप्पा की गूंज और उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है।
गणेश चतुर्थी के खास अवसर पर पूरे देश में भक्ति और उत्साह का माहौल है। आइए तस्वीरों के माध्यम से देखतें हैं देशभर के अलग-अलग जगहों से गणेशोत्सव के भक्तिमय रंग….
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को कोलकाता में ‘स्टाइल बाजार’ में ‘फैशन वॉर्डरोब’ इवेंट के उद्घाटन के दौरान भगवान गणेश की मूर्ति की पूजा-अर्चना की। (फोटो- ANI)

मुंबई के लालबागचा राजा को सबसे प्रसिद्ध गणपति पंडालों में गिना जाता है और हर साल यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर यहां भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली।
रविवार को मुंबई के ठाणे के पंचपखाड़ी में गणेशोत्सव के लिए नरवीर तानाजी मित्र मंडल द्वारा सजाया गया एक रोशन मंडप। (फोटो- ANI)
मुंबई में गणेश चतुर्थी के त्योहार से पहले लोग खरीदारी के लिए दादर बाजार में उमड़ी भक्तों की भीड़। (फोटो- ANI)

जयपुर में ‘गणेश चतुर्थी’ त्योहार की पूर्व संध्या पर भगवान गणेश के मोती डूंगरी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। (PTI फोटो)

रविवार को अगरतला में गणेश चतुर्थी त्योहार से पहले, कारीगर एक कम्युनिटी पंडाल में भगवान गणेश की मूर्ति को अंतिम रूप देते हुए। (फोटो- ANI)

हैदराबाद में गणेश चतुर्थी के भव्य उत्सव से पहले, 69 फुट ऊंची विशाल खैरताबाद गणेश प्रतिमा के पूरी होने के करीब पहुंचने पर भक्त इसके सामने इकठ्ठा हुए। (फोटो- ANI)

