{“_id”:”6ae6d750d78e6a7616054e4d”,”slug”:”from-ms-dhoni-to-mukesh-ambani-meet-indian-celebrities-driving-electric-cars-2026-11-01″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”नए वायु सेना प्रमुख से लेकर महेंद्र सिंह धोनी तक: किन-किन हस्तियों के पास है इलेक्ट्रिक वाहन? देखें लिस्ट”,”category”:{“title”:”Automobiles”,”title_hn”:”ऑटो-वर्ल्ड”,”slug”:”automobiles”}}

वायु सेना प्रमुख आशुतोष दीक्षित ने चुनी इलेक्ट्रिक गाड़ी
– फोटो : @ANI
विस्तार
बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए देश में ईवी की मांग लगातार मजबूत होती जा रही है। आम आदमी ही नहीं, बल्कि कई जानी मानी हस्तियां भी ईवी की ओर रुख कर रहे हैं। अभी हाल ही में एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने इलेक्ट्रिक वाहन को अपनाया है। खास बात है कि उन्होंने 31 अक्तूबर को ही भारतीय वायु सेना के 29वें प्रमुख यानी ‘चीफ ऑफ द एयर स्टाफ’ का कार्यभार संभाला है। इनसे पहले भी फिल्म, खेल और उद्योग जगत की कई हस्तियों ने ईवी को अपने गैराज में शामिल किया है। आइए जानते हैं भारत में किन हस्तियों के पास कौन सी इलेक्ट्रिक गाड़ी है और उनमें क्या खास है।
एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने अपनाया इलेक्ट्रिक वाहन
- भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने इलेक्ट्रिक वाहन अपना लिया है। इसे सस्टेनेबल मोबिलिटी यानी पर्यावरण के अनुकूल परिवहन की दिशा में एक कदम माना जा रहा है।
- खात बात है कि इन्होंने 31 अक्तूबर 2026 को भारतीय वायु सेना के 29वें ‘चीफ ऑफ द एयर स्टाफ’ के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने एयर चीफ मार्शल एपी सिंह की जगह ली, जो 42 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए। इससे पहले आशुतोष दीक्षित वायु सेना के उप प्रमुख यानी वाइस चीफ ऑफ द एयर स्टाफ के पद पर कार्यरत थे।
- हालांकि उनकी अपनाई गई ईवी मॉडल और उनकी तकनीकी खूबियों को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
#WATCH | Delhi: Embracing the future of sustainable mobility, Air Chief Marshal Ashutosh Dixit has switched to an electric vehicle (EV), taking a step towards greener transportation. Air Chief Marshal Ashutosh Dixit took over as the new Chief of the Air Staff yesterday. https://t.co/k9g8b023zV
— ANI (@ANI) November 1, 2026
खेल जगत के दिग्गज के पास है कौन सी ईवी?
- इसमे हम पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बात कर रहे हैं। इनके पास भी शानदार वाहन कलेक्शन है। उन्होंने अपने गैराज में किआ ईवी को भी शामिल किया है। बता दें कि दक्षिण कोरियाई ऑटोमोबाइल कंपनी किआ की यह फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक कार है।
- किआ ईवी 6 की कीमत की बात करें तो यह करीब 60.95 लाख रुपये से 65.95 लाख रुपये के बीच बताई गई है। यह ईवी अपने डिजाइन और फीचर्स की वजह से लोकप्रिय है।
नितिन गडकरी के पास आयोनिक 5
- भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को कई बार ह्यूंदै आयोनिक 5 में सफर करते देखा गया है। यह देश में उपलब्ध लंबी रेंज वाली मास-बाजार ईवी में से एक है। इसमें ग्राहका को 72.6 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी के अनुसार, एक बार फुल चार्ज होने पर यह कार एआरएआई-प्रमाणित 631 किलोमीटर की रेंज देती है।
- आयोनिक 5 में पीछे की तरफ इलेक्ट्रिक मोटर लगी है, जो 214 hp की अधिकतम पावर और 350 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी का दावा है कि यह कार 0 से 100 kmph की रफ्तार सिर्फ 7.6 सेकंड में पकड़ सकती है।
मुकेश अंबानी के पास कौन सी इलेक्ट्रिक गाड़ी?
- जानकारी के अनुसार, मुकेश अंबानी के पास कई इलेक्ट्रिक कार्स हैं। इनमें टेस्ला मॉडल एक 100 डी और मॉडल एक्स100 डी शामिल हैं। अंबानी परिवार के पास भारत के सबसे बड़े इलेक्ट्रिक वाहन कलेक्शन में से एक है। इनमें रोल्स रॉयस स्पेक्ट्रे भी शामिल है।
- मुकेश अंबानी ने इन दोनों कारों को अमेरिका के एक टेस्ला आउटलेट से खरीदा था। इसके बाद इन्हें भारत इम्पोर्ट करवाया गया। टेस्ला मॉडल एस 100 डी और मॉडल एक्स 100 डी, स्टैंडर्ड मॉडल के हाई-परफॉरमेंस वर्जन हैं।
रितेश देशमुख के पास BMW iX और टेस्ला मॉडल X
- अब अगर मनोरंजन जगत की बात करें तो इसमें रितेश देशमुख की ईवी कार के बारे में बताया गया है। बीएमडब्ल्यू आईएक्स ईवी इनके गैराज की शोभा बढ़ाती है। इस कार में 76.6 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो इलेक्ट्रिक मोटरों को पावर देता है।
- बीएमडब्ल्यू आईएक्स ईवी से कुल 240 kW यानी 322 bhp की पावर और 630 Nm का पीक टॉर्क मिलता है। यह रितेश देशमुख की पहली इलेक्ट्रिक कार नहीं है। कुछ साल पहले उनकी पत्नी जेनेलिया ने उन्हें टेस्ला मॉडल X गिफ्ट की थी। यह कार अपनी स्पीड और परफॉरमेंस के लिए जानी जाती है। एक बार चार्ज करने पर इसकी रेंज 475 किलोमीटर बताई गई है।
माधुरी दीक्षित ने खरीदी टाटा नेक्सन ईवी डार्क एडिशन
- मनोरंजन जगत की अभिनेत्री की बात करें तो माधुरी दीक्षित और उनके पति ने 2023 की शुरुआत में टाटा नेक्सन ईवी डार्क एडिशन खरीदी थी। यह टाटा नेक्सन ईवी का प्रीमियम वेरिएंट है।
- इस इलेक्ट्रिक कार में कई उपयोगी फीचर्स दिए गए हैं। इनमें वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, सनरूफ और क्रूज कंट्रोल शामिल हैं। इसके अलावा इसमें AQI डिस्प्ले वाला एयर प्यूरीफायर भी मिलता है। कार में 16 इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील दिए गए हैं।
शाहरुख खान को मिली ह्यूंदै आयोनिक 5 की 1,100वीं यूनिट
- नितिन गडकरी के अलावा बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के पास भी ह्यूंदै आयोनिक 5 इलेक्ट्रिक कार देखी गई है। कई रिपोर्ट्स के अनुसार, ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड ने अपनी इस पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार की 1,100वीं यूनिट शाहरुख खान को सौंपी थी।
- शाहरुख खान पिछले कई वर्षों से इस दक्षिण कोरियाई कार कंपनी के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर जुड़े हुए हैं। आयोनिक 5 भारतीय बाजार में ह्यूंदै की फ्लैगशिप कार है। इसकी कीमत 45.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) बताई गई है।
- इसमें 72.6 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी के अनुसार, यह एक बार फुल चार्ज होने पर एआरएआई के मुताबिक 631 किलोमीटर की रेंज देती है।
क्यों बढ़ रही ईवी की डिमांड?
आम जनता के अलावा कई दिग्गज भी लगातार ईवी की ओर रुख कर रहे हैं। इसका एक प्रमुख कारण प्रदूषण और पर्यावरण को लेकर बढ़ती चिंता भी देखी जा रही है। इसी बीच इलेक्ट्रिक वाहनों को पेट्रोल-डीजल गाड़ियों के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, किसी सेलिब्रिटी के ईवी अपनाने का मतलब यह नहीं है कि उन्होंने इसे सिर्फ प्रदूषण के कारण चुना है, लेकिन उनकी पसंद से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को लोगों के बीच पहचान और चर्चा जरूर मिलती है।