• Thu. May 7th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

नीतीश के बेटे निशांत कुमार को मंत्री बनाने के पीछे जेडीयू की रणनीति क्या है?

Byadmin

May 7, 2026


निशांत कुमार

इमेज स्रोत, @Nishantjdu

इमेज कैप्शन, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने गुरुवार को बिहार की सम्राट चौधरी सरकार में मंत्री पद की शपथ ली

पढ़ने का समय: 5 मिनट

बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार का गुरुवार को विस्तार हुआ. जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार समेत 30 अन्य नेताओं ने पटना के गांधी मैदान में आयोजित एक समारोह में मंत्री पद की शपथ ली.

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने कुल 32 लोगों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. ये सभी 32 विधायक राज्य में एनडीए के पाँचों घटक दलों से हैं.

निशांत कुमार और पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के अलावा, पूर्व मंत्री श्रवण कुमार और अशोक चौधरी को भी सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है.

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार और राज्य में सत्तारूढ़ एनडीए के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार का गठन पिछले महीने हुआ था, जब जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया था. इसके बाद सम्राट चौधरी ने उनकी जगह ली और वह बिहार में सरकार का नेतृत्व करने वाले बीजेपी के पहले नेता बने.

By admin