• Fri. May 15th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

नेटफ़्लिक्स पर यूजर्स की जासूसी के आरोप, अमेरिका में मुक़दमे के बाद उठे सवाल

Byadmin

May 15, 2026


नेटफ़्लिक्स का लोगो

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, टेक्सास में नेटफ़्लिक्स के ख़िलाफ़ एक मुक़दमा दायर किया गया है

अमेरिका के टेक्सास में वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस कंपनी नेटफ़्लिक्स के ख़िलाफ़ एक मुक़दमा दायर किया गया है.

इसमें दावा किया गया है कि वह इस अमेरिकी राज्य के बच्चों और वयस्कों से उनकी सहमति के बिना डेटा इकट्ठा करती है और उन्हें जोड़े रखने के लिए ‘लत लगाने वाले’ डिज़ाइन का इस्तेमाल करती है.

टेक्सास के अटॉर्नी जनरल केन पैक्सटन ने इस स्ट्रीमिंग सर्विस दिग्गज पर नागरिकों की ‘जासूसी’ करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि ये कंपनी प्लेटफ़ॉर्म पर यूज़र्स के व्यवहार के बारे में ‘अरबों’ जानकारियों को ‘रिकॉर्ड और उनसे कमाई करती है. जबकि उसका दावा इसके उलट है.”

अटॉर्नी जनरल के ऑफ़िस ने कहा, “प्लेटफ़ॉर्म पर हरेक इंटरैक्शन यूज़र के बारे में जानकारी देने वाला एक डेटा पॉइंट बन गया है.”

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

By admin