• Fri. May 15th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Lsg Vs Csk Live Score:आकाश ने दिलाई लखनऊ को दूसरी सफलता, ऋतुराज के बाद सैमसन को भी भेजा पवेलियन – Lsg Vs Csk Ipl Live Score: Lucknow Super Giants Vs Chennai Super Kings Today Match Scorecard Updates

Byadmin

May 15, 2026


08:00 PM, 15-May-2026

LSG vs CSK Live Score: सैमसन भी आउट हुए

लखनऊ को दूसरी सफलता भी आकाश सिंह ने दिलाई। उन्होंने मुकुल चौधरी के हाथों संजू सैमसन को कैच कराया। वह 20 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए। अब उर्विल पटेल का साथ देने कार्तिक शर्मा आए हैं।

07:52 PM, 15-May-2026

LSG vs CSK Live Score: चेन्नई को पहला झटका

चेन्नई को पहला झटका आकाश सिंह ने दिया। उन्होंने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को पूरन के हाथों कैच कराया। वह 13 रन बनाकर आउट हुए। आकाश ने आईपीएल में अपना पहला विकेट लेने के बाद शानदार अंदाज में जश्न मनाया। उन्होंने एक पर्ची निकाली और कैमरे की तरफ दिखाई, जिसमें एक स्पेशल मैसेज लिखा हुआ था।

07:29 PM, 15-May-2026

LSG vs CSK Live Score: चेन्नई की पारी शुरू

चेन्नई की पारी शुरू हो चुकी है। संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर मौजूद हैं।

07:07 PM, 15-May-2026

LSG vs CSK Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: गुरजपनीत सिंह, अकील हुसैन, सरफराज खान, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी।

लखनऊ सुपर जाएंट्स: मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्करम, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, आकाश सिंह, प्रिंस यादव।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: जोश इंग्लिस, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, हिम्मत सिंह, आयुष बडोनी।

07:01 PM, 15-May-2026

LSG vs CSK Live Score: लखनऊ ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान ऋषभ पंत ने बताया कि इस मैच में उनकी टीम तीन बदलावों के साथ उतरी है। आकाश सिंह, अब्दुल समद और मुकुल चौधरी को मौका मिला है। वहीं, सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया कि स्पेंसर जॉनसन डेब्यू कर रहे हैं। इसके अलावा गुरजपनीत सिंह को अकील होसेन की जगह मौका मिला है।

06:13 PM, 15-May-2026

LSG vs CSK Live Score: आकाश ने दिलाई लखनऊ को दूसरी सफलता, ऋतुराज के बाद सैमसन को भी भेजा पवेलियन

IPL Live Cricket Score, LSG vs CSK Indian Premier League 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2026 का 59वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में सीएसके की नजरें जीत के साथ प्लेऑफ के लिए स्थिति मजबूत करने पर होंगी।

By admin