• Sun. Nov 8th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

नेतन्याहू ने अरब पार्टियों के समर्थन से सरकार बनाने के ख़िलाफ़ दी चेतावनी

Byadmin

Nov 8, 2026


घटनास्थल शहर का व्यस्त केंद्रीय इलाका है और पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है

इमेज कैप्शन, घटनास्थल शहर का व्यस्त केंद्रीय इलाका है और पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है

पोलैंड के क्राको शहर के मेन मार्केट स्क्वायर में गोलीबारी की घटना में अब तक छह लोगों की मौत हो गई है. इस घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए.

मारे गए लोगों में चार महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं. मरने वालों में एक ब्रिटिश नागरिक भी है. तीन मृतक पोलैंड के नागरिक हैं, जबकि दो की पहचान नहीं हो पाई है.

16 लोगों को अस्पताल ले जाया गया. इनमें पांच विदेशी नागरिक, दो पुलिस अधिकारी और हमलावर शामिल हैं. गृह मंत्रालय ने बाद में बताया कि घायलों में ऑस्ट्रिया, ब्रिटेन, जर्मनी, पुर्तगाल और रूस के नागरिक शामिल हैं.

घटनास्थल शहर का व्यस्त केंद्रीय इलाका है और पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है.

हमलावर के संबंध कथित तौर पर दक्षिणपंथी चरमपंथियों से होने का संदेह है

इमेज कैप्शन, हमलावर के संबंध कथित तौर पर दक्षिणपंथी चरमपंथियों से होने का संदेह है

इस घटना को अंजाम देने वाले बंदूकधारी के संबंध कथित तौर पर दक्षिणपंथी चरमपंथियों से होने का संदेह है.

पुलिस ने बंदूकधारी के घर की तलाशी ली तो वहां तीन शव मिले.

पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में बताया कि स्थानीय समय के मुताबिक़ शनिवार दोपहर क़रीब 3 बजे एक व्यक्ति अपनी कार से स्क्वायर पहुंचा और वहां मौजूद लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी करने लगा.

घटनास्थल के फुटेज में लोग जान बचाकर भागते दिखाई दे रहे हैं.

घटना की सूचना मिलते ही सशस्त्र पुलिसकर्मी तेजी से घटनास्थल पर पहुंचे और संदिग्ध के साथ गोलीबारी शुरू हो गई. अधिकारियों ने बताया कि हमले के तीन मिनट के भीतर ही संदिग्ध की गोली लगने से मौत हो गई.

By admin