• Sun. Aug 30th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

नेपाल बाढ़ लाइव:त्रासदी में 675 मौतों की पुष्टि, 275+ भारतीय लापता; चीन में फंसे भारतीयों की क्या स्थिति है? – Nepal Flash Flood Live Updates Casualties Indians Return Death Toll Surge Search Rescue Ops Hindi News

Byadmin

Aug 30, 2026


05:18 AM, 30-Aug-2026

नेपाल में भारी बारिश से बिहार-यूपी में चिंता, कई नदियां उफनाईं

  • नेपाल में लगातार हो रही बारिश से बिहार में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। गंडक समेत कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने नदी क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। यूपी के महराजगंज-कुशीनगर में भी चिंता बढ़ गई है। 
  • नेपाल के तराई क्षेत्रों में बारिश के बाद नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। बाढ़ पूर्वानुमान विभाग ने कपिलवस्तु, कंचनपुर, बांके और मोरंग जिलों में संभावित बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी करते हुए नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

12:59 AM, 30-Aug-2026

चीन में फंसे भारतीयों की क्या स्थिति है?

पिछले दो दिनों में चीन से 598 भारतीय नागरिक सुरक्षित नेपाल पहुंच चुके हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार चीन की तरफ अभी करीब 900 भारतीय नागरिक मौजूद हैं और वे सुरक्षित तथा संपर्क में हैं। भारत सरकार नेपाल और चीन के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है, ताकि प्रभावित भारतीयों को सुरक्षित निकालने और जरूरत पड़ने पर भारत वापस लाने की व्यवस्था की जा सके।

12:59 AM, 30-Aug-2026

 लापता लोगों की तलाश कैसे चल रही है?

विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली में चौबीसों घंटे चलने वाला कंट्रोल रूम बनाया है। काठमांडू और बीजिंग स्थित भारतीय दूतावासों में भी हेल्पलाइन शुरू की गई हैं। भारत ने सुरंगों की जांच और बचाव के लिए विशेष तकनीकी दल नेपाल भेजा है। यह दल प्रभावित क्षेत्र में काम शुरू कर चुका है। उसकी सिफारिश के आधार पर विशेष सुरंग बचाव दल और उपकरण भी नेपाल पहुंचने हैं। नेपाली अधिकारी बाढ़ में मारे गए लोगों की पहचान के लिए भारतीय फोरेंसिक टीम की मदद लेंगे।

12:59 AM, 30-Aug-2026

कितने भारतीय अब भी लापता हैं?

विदेश मंत्रालय के मुताबिक 275 से अधिक भारतीय नागरिक और भारतीय मूल के 128 लोग अब भी लापता या संपर्क से बाहर हैं। नेपाल में अब तक 108 भारतीय नागरिकों को बचाया जा चुका है। इनमें से पहले संपर्क से बाहर रहे करीब 50 भारतीयों से दोबारा संपर्क भी स्थापित किया गया है। रसुवा के एक जलविद्युत परियोजना से चार भारतीयों रिपु कुमार, चनेश्वर नरजारी, कृपा शंकर और मोहम्मद मिनहाजुद्दीन को बचाया गया है। इन सभी के जल्द काठमांडू पहुंचने की उम्मीद है।

12:39 AM, 30-Aug-2026

नेपाल बाढ़ लाइव: त्रासदी में 675 मौतों की पुष्टि, 275+ भारतीय लापता; चीन में फंसे भारतीयों की क्या स्थिति है?

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद हालात अब भी गंभीर बने हुए हैं। नेपाल की ओर से जारी ताजा जानकारी के मुताबिक बाढ़ से मरने वालों की संख्या 675 पहुंच गई है। वहीं, भारत के 275 से अधिक नागरिक अब भी लापता या संपर्क से बाहर हैं। भारत सरकार के मुताबिक 108 भारतीयों को नेपाल में सुरक्षित बचाया गया है, जबकि चीन की तरफ करीब 900 भारतीय सुरक्षित और संपर्क में हैं।

By admin