• Sun. Aug 30th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मलाला यूसुफ़ज़ई और ऐन फ़्रैंक की किताबें पढ़ने पर अहमदाबाद में हंगामा, क्या है पूरा मामला

Byadmin

Aug 30, 2026


अहमदाबाद के एक स्कूल ने अपने पठन कार्यक्रम से 'आई एम मलाला' और ऐन फ़्रैंक की किताब को हटा दिया है

इमेज स्रोत, PAVAN JAISWAL

इमेज कैप्शन, अहमदाबाद के एक स्कूल ने अपने पठन कार्यक्रम से ‘आई एम मलाला’ और ऐन फ़्रैंक की किताब को हटा दिया है

महिला अधिकारों पर लिखने वाली लेखिकाओं मलाला यूसुफ़ज़ई और ऐन फ़्रैंक की किताबें पढ़ने वालों पर अहमदाबाद में हमला हुआ है.

शहर के कुछ छात्रों, पेशेवरों, प्रोफ़ेसरों और अधिकार कार्यकर्ताओं के एक ग्रुप पर यह हमला गुरुवार को हुआ था. एक स्कूल के यूसुफ़ज़ई और ऐन फ़्रैंक की किताबों को अपने ‘बुक क्लब’ से हटाने के फ़ैसले के विरोध में किताबें पढ़ रहे थे.

शहर के वस्त्रापुर इलाके में ज़िला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय के पास एक बग़ीचे में क़रीब 50 लोग ऐन फ़्रैंक की जीवनी ‘अ डायरी ऑफ़ यंग गर्ल’ और मलाला यूसुफ़ज़ई की जीवनी ‘आई एम मलाला’ पढ़ रहे थे.

साथ ही वे जॉर्ज ऑरवेल, भगत सिंह, बीआर आंबेडकर, जवाहरलाल नेहरू और अरुंधति रॉय जैसे लेखकों की रचनाएं भी पढ़ रहे थे. ‘अहमदाबाद यूथ एंड स्टूडेंट्स कलेक्टिव’ ने ऐसी किताबें पढ़कर विरोध करने की योजना बनाई थी.

कुछ अभिभावकों की आपत्ति के बाद अहमदाबाद के एक स्कूल ने ‘आई एम मलाला’ और ऐन फ़्रैंक की किताब को अपने रीडिंग प्रोग्राम से हटा दिया है. दोनों किताबें वैकल्पिक पठन के लिए रखी गई थीं.

By admin