• Sun. Aug 30th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच क्या एससीओ बैठक में होगी मुलाक़ात?

Byadmin

Aug 30, 2026


साल 2025 में एससीओ के राष्ट्राध्यक्षों की काउंसिल की 25वीं बैठक में शी जिनपिंग और पीएम मोदी की मुलाक़ात की तस्वीर

इमेज स्रोत, Press Information Bureau (PIB) / Handout/Anadolu via Getty Images

इमेज कैप्शन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच साल 2025 में एससीओ के राष्ट्राध्यक्षों की काउंसिल की 25वीं बैठक में मुलाक़ात हुई थी

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक उज़्बेकिस्तान और किर्गिस्तान के दौरे पर हैं. वो शनिवार सुबह दिल्ली से उज़्बेकिस्तान के लिए रवाना हुए हैं.

प्रधानमंत्री मोदी 29 से 30 अगस्त को उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में रहेंगे. इसके बाद वह किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक जाएंगे, जहां वह 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. यहां चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से उनकी मुलाक़ात हो सकती है.

पिछले साल पीएम मोदी ने सात साल में पहली बार चीन का दौरा किया था, लेकिन दोनों देशों के संबंधों में धीरे-धीरे ही सुधार हुआ है. हाल में सीमा से जुड़े एक विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच तीख़ी राजनयिक बयानबाज़ी भी हुई थी.

लेकिन अंतरराष्ट्रीय मामलों के एक्सपर्ट का मानना है कि दोनों देशों के बीच संबंध सुधर रहे हैं और आपसी आदान प्रदान का सिलसिला इसी बात का संकेत है.

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 30 अगस्त से 3 सितंबर तक बिश्केक में एससीओ के शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे और किर्गिस्तान और मिस्र की राजकीय यात्राएं करेंगे.

By admin