• Thu. May 21st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

नेपाल: बालेन शाह भारत को लेकर क्यों नहीं दिखा रहे हैं उत्साह?

Byadmin

May 21, 2026


बालेन शाह

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, बालेन शाह ने कई ऐसे फ़ैसले किए हैं, जो भारत के लिए असहज करने वाले माने जा रहे हैं

नेपाल में 2008 में राजशाही व्यवस्था ख़त्म होने के बाद से कम्युनिस्ट पार्टियां किसी ने किसी रूप में सत्ता में रहीं.

पिछले साल सितंबर महीने में जेन ज़ी आंदोलन से कम्युनिस्ट पार्टियां पूरी तरह से हाशिए पर चली गईं.

इस साल नेपाल में हुए चुनाव में बालेन शाह का उभार हुआ और नेपाल के लोकतांत्रिक इतिहास में पहली बार किसी पार्टी ने अपने दम पर सरकार बनाई.

पाँच मार्च को हुए संसदीय चुनावों में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने लगभग दो-तिहाई बहुमत हासिल किया और बालेन शाह ने 26 मार्च को सरकार की कमान संभाली.

बालेन शाह को लेकर भारत में उम्मीद थी कि संबंधों में गर्मजोशी आएगी. नेपाल के चुनाव परिणाम आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बालेन शाह को भेजे अपने बधाई संदेश में खुलकर ख़ुशी ज़ाहिर की थी.

By admin