• Thu. Sep 3rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

नेपाल में तबाही के लिए एक्सपर्ट क्यों उठा रहे हैं चीन पर उंगली

Byadmin

Sep 3, 2026


नेपाल

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, इस तस्वीर में 26 अगस्त, 2026 को नेपाल के नुवाकोट ज़िले के त्रिशूली बाज़ार में अचानक आई बाढ़ के बाद नदी किनारे बने घर कीचड़ भरे पानी में आंशिक रूप से डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं.
प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

हर प्राकृतिक आपदा के पीछे वजह होती है. कई बार इंसान उन वजहों को ख़ुद ही पैदा करता है. कभी अनजाने में तो कभी जानते हुए भी.

चीन से लगी नेपाल की सीमा के पास बस्तियों को अपनी चपेट में लेने वाली भीषण बाढ़ ने हिमालय में लोगों के सामने बढ़ते जोखिमों की एक भयावह याद दिला दी है.

वैज्ञानिकों का कहना है कि यह पर्वत श्रृंखला जलवायु परिवर्तन के कारण बहुत ही नाज़ुक स्थिति में है.

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ की वजह इतनी जल्दी तय नहीं की जा सकती है लेकिन वैज्ञानिकों ने कहा कि आपदा से पहले और बाद की सैटेलाइट तस्वीरों से संकेत मिलता है कि तिब्बत के क़रीब लांगटांग लिरुंग पर्वत के उत्तर में चट्टान का एक बड़ा हिस्सा ढह गया, जिससे उसके ऊपर जमा ग्लेशियर का एक विशाल हिस्सा टूटकर नीचे आ गया.

गिरती हुई चट्टानों और बर्फ़ के करोड़ों क्यूबिक मीटर के मलबे की ताक़त को शुरुआत में भूकंप समझ लिया गया था. कुछ अनुमानों के मुताबिक़, इसने इतनी ऊर्जा पैदा की कि ग्लेशियर की बर्फ़ पिघल गई और चट्टानों, कीचड़, पानी की एक विशाल दीवार भोटेकोशी घाटी से होते हुए दर्जनों मील तक नेपाल में नीचे की ओर बह गई.

By admin