• Mon. Oct 12th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

नेहा बोरा और अभिजीत दीपके की रणनीति में क्या दिख रहा है फ़र्क़?

Byadmin

Oct 12, 2026


नेहा बोरा

इमेज कैप्शन, नेहा बोरा पुलिस को चकमा दे ज़मीन पर उतरने में कामयाब रह रही हैं

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

29 साल की नेहा बोरा पुलिस की तमाम सख़्ती के बावजूद दिल्ली की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करने उतर जाती हैं.

नेहा कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के स्टूडेंट विंग ‘ऑल इंडिया स्टूडेंट्स यूनियन’ यानी आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं.

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 10 अक्तूबर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन की घोषणा की थी.

दीपके अपने दो साथियों सौरव दास और आशुतोष रांका के साथ मुंबई से दिल्ली आ रहे थे, लेकिन उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर फ़्लाइट से ही हिरासत में ले लिया.

दूसरी ओर शनिवार को जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नई दिल्ली के निर्धारित प्रदर्शन स्थल जंतर-मंतर तक पहुँचने से रोक दिया, तो नेहा बोरा ने 10 किलोमीटर दूर स्थित दिल्ली हाट में फिर से इकट्ठा होने की अपील की.

By admin