• Mon. Oct 12th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

सऊदी अरब: हूती के हमले में मारे गए भारतीय नागरिक को जानिए, उमरा करने आए लोगों पर हमले का वीडियो

Byadmin

Oct 12, 2026


रियाद

इमेज कैप्शन, रियाद एयरपोर्ट पर हमले में घायल भारतीयों से मिलते सऊदी अरब में भारतीय दूतावास के अधिकारी
प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों की ओर से सऊदी अरब के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर किए गए हमले में एक भारतीय की मौत हो गई है और दस घायल हो हुए हैं.

जिस भारती नागरिक की मौत हुई है, वह हैदराबाद का रहने वाला था. इसकी जानकारी हैदराबाद से लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने दी है.

उन्होने बताया कि इस हमले में मारे गए व्यक्ति के परिवार के तीन और सदस्य ज़ख़्मी हुए हैं.

सऊदी अरब में 26 लाख भारतीय काम करते हैं और भारत की अर्थव्यवस्था में इनका अहम योगदान है. अगर सऊदी अरब में ऐसी घटनाएं बेकाबू होती हैं तो भारतीय हितों पर भी सीधा असर पड़ेगा.

By admin