• Sun. Sep 27th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पंजाब की लवली प्रोफ़ेशनल यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़, स्टूडेंट ने किया हाईवे जाम, जानिए क्या है पूरा मामला

Byadmin

Sep 27, 2026


स्टूडेंट्स ने आरोप लगाया है कि एलपीयू में एक हॉस्टल की छात्रा के साथ रेप हुआ है

इमेज कैप्शन, स्टूडेंट्स ने आरोप लगाया है कि एलपीयू में एक हॉस्टल की छात्रा के साथ रेप हुआ है

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 5 मिनट

पंजाब में जालंधनर के पास लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के कैंपस में शनिवार देर रात सैकड़ों स्टूडेंट्स ने विरोध प्रदर्शन किया.

बीबीसी के सहयोगी पत्रकार प्रदीप शर्मा के अनुसार, स्टूडेंट्स ने आरोप लगाया है कि कैंपस में एक छात्रा के साथ बलात्कार हुआ है.

उन्होंने आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी ने मामले को तुरंत दबाने का दबाव बनाया, जिसकी वजह से यह जानकारी उपलब्ध नहीं है कि लड़की कौन है. उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाया.

इस मामले में यूनिवर्सिटी ने एक बयान जारी कर कहा है कि ये सभी अफवाहें हैं और संस्थान की छवि ख़राब करने की कोशिश है.

जालंधर रेंज के डीआईजी नवीन सिंगला ने कहा, “आज सुबह 2 बजे (देर रात) बड़ी संख्या में एलपीयू के छात्रों ने यहां नेशनल हाईवे को जाम कर दिया. उनकी मुख्य मांग थी कि तीन दिन पहले जी-3 हॉस्टल की एक लड़की के साथ रेप हुआ था और अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई.”

By admin