• Sun. Nov 29th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

परिसीमन बिल में क्या है, दक्षिण भारत की ताक़त बढ़ेगी या घटेगी?

Byadmin

Nov 29, 2026


केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि संसद का विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा

इमेज कैप्शन, केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि संसद का विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा

केंद्र सरकार लोकसभा और विधानसभा सीटों के डीलिमिटेशन (परिसीमन) के मक़सद से लाया जाने वाला परिसीमन (द्वितीय) विधेयक, 2026 संसद में पेश करने की तैयारी कर रही है.

संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने घोषणा की है कि संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से 3 दिसंबर के बीच आयोजित किया जाएगा. दूसरी ओर देश में राजनीतिक समीकरण तेज़ी से बदल रहे हैं.

डीएमके, बीआरएस और एनसीपी (शरद पवार) ने ऐसे संकेत दिए हैं कि वे केंद्र द्वारा लाए जा रहे परिसीमन विधेयक का समर्थन करेंगे. जबकि स्टालिन और शरद पवार को माने में इंडिया के शीर्ष नेता जुट गए हैं.

27 नवंबर को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026 को मंज़ूरी दे दी गई है.

राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चा है कि संसद के विशेष सत्र में विधेयक पेश करने के उद्देश्य से ही केंद्रीय मंत्रिमंडल ने यह निर्णय लिया है.

By admin