• Wed. May 6th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद राज्य में हिंसा

Byadmin

May 6, 2026


एक बिलबोर्ड को तोड़ती महिला और कई लोग

इमेज स्रोत, Sukumar Mahto

इमेज कैप्शन, मुर्शिदाबाद और मालदा ज़िले में भी हिंसा देखी गई है

पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद जारी हिंसा साल 2021 के विधानसभा चुनावों के बाद की हिंसा को दोहराती नज़र आ रही है.

भारी तादाद में केंद्रीय बलों की तैनाती के कारण चुनाव तो लगभग हिंसा-मुक्त रहे. लेकिन नतीजों के बाद राज्य के विभिन्न इलाक़ों में शुरू हुई हिंसा में अब तक कम से कम चार लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की भी ख़बर है.

कई जगह तृणमूल कांग्रेस के दफ़्तरों पर हमले, आगजनी, तोड़फोड़ और पार्टी के समर्थकों और कार्यकर्ताओं के घरों पर हमले की ख़बरें भी सामने आ रही हैं.

सोमवार रात से ही जारी हिंसा के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने राज्य के शीर्ष पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से हिंसा में शामिल लोगों की गिरफ़्तारी का निर्देश दिया है.

कोलकाता के पुलिस आयुक्त अजय नंद ने भी बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में ऐसे तत्वों को हिंसा से दूर रहने की चेतावनी दी है. उन्होंने विजय जुलूस में बुलडोज़र शामिल करने पर भी रोक लगा दी है.

By admin