• Mon. Apr 27th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पश्चिम बंगाल चुनाव: राहुल की रैली में जिन दो बातों पर भीड़ की प्रतिक्रिया रही अलग

Byadmin

Apr 27, 2026


पश्चिम बंगाल चुनाव

इमेज स्रोत, @INCIndia

इमेज कैप्शन, राहुल गांधी पश्चिम बंगाल के हुगली ज़िले के श्रीरामपुर विधानसभा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते हुए

    • Author, रजनीश कुमार
    • पदनाम, बीबीसी संवाददाता, पश्चिम बंगाल से
  • पढ़ने का समय: 8 मिनट

पश्चिम बंगाल में हुगली ज़िले के श्रीरामपुर विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की चुनावी सभा थी.

श्रीरामपुर में राहुल गांधी के आने की ख़बर से ज़्यादातर लोग नावाक़िफ़ थे. कांग्रेस के झंडे, पोस्टर, बैनर भी टीएमसी और बीजेपी की तुलना में न के बराबर हैं. ऐसा तब है, जब यहाँ से पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष सुभांकर सरकार उम्मीदवार हैं.

श्रीरामपुर सीट पर कांग्रेस आख़िरी बार 1996 में जीती थी. 1996 के बाद से इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस का क़ब्ज़ा है. हालांकि 2001 और 2011 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी और कांग्रेस में गठबंधन था और यह सीट टीएमसी के हिस्से में आई थी.

सुभांकर सरकार से हमने पूछा कि राहुल गांधी के आने का अहसास शहर में इतना कमज़ोर क्यों हैं? उन्होंने जवाब में कहा, ”हम पश्चिम बंगाल में क़रीब 49 सालों से सत्ता से बाहर हैं. आप हमारी रैलियों की तुलना टीएमसी और बीजेपी से करेंगे तो आपको सब कुछ स्लो लग सकता है.”

By admin