• Mon. Apr 27th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

राजस्थान की रिफाइनरी में क्यों लगी थी आग? HPCL ने दिया अपडेट

Byadmin

Apr 27, 2026


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने कहा कि राजस्थान में स्थित उसके संयुक्त उद्यम रिफाइनरी में आग लगने का संभावित कारण रिसाव था। इसमें ठीक करने का काम तीन से चार सप्ताह के भीतर पूरा होने की उम्मीद है।

क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (सीडीयू) के मई के उत्तरार्ध में फिर से चालू होने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा निर्धारित उद्घाटन से एक दिन पहले, 20 अप्रैल को एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड की नवनिर्मित 79,450 करोड़ रुपये की रिफाइनरी की मुख्य इकाई के पास भीषण आग लग गई थी।

हाइड्रोकार्बन रिसाव के कारण लगी आग

रिफाइनरी की मुख्य इकाई, क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट में लगी आग संभवत: हीट एक्सचेंजर सर्किट में किसी वाल्व या फ्लेंज से हाइड्रोकार्बन रिसाव के कारण लगी थी।

एचपीसीएल ने क्या कहा?

एचपीसीएल ने कहा कि 20 अप्रैल की घटना की विस्तृत जांच से पुष्टि हुई है कि आग हीट एक्सचेंजर स्टैक तक ही सीमित थी, जिससे छह एक्सचेंजर और संबंधित उपकरण प्रभावित हुए। साक्ष्यों के आधार पर आग लगने का कारण वैक्यूम अवशेष एक्सचेंजर इनलेट लाइन पर प्रेशर गेज टैपिंग पाइंट से रिसाव होने का संदेह है।

By admin