• Thu. May 7th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पश्चिम बंगाल में ममता की हार पर बांग्लादेश की ये टिप्पणी

Byadmin

May 7, 2026


बांग्लादेश

इमेज स्रोत, @DrSJaishankar

इमेज कैप्शन, पिछले साल दिसंबर में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री ख़ालिदा ज़िया का निधन हुआ था, तब भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शोक संदेश लेकर पहुँचे थे

बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद तीस्ता जल बँटवारा समझौते पर तत्काल विचार करने की अपील की है.

मंगलवार को ममता बनर्जी के सत्ता से बाहर होने पर उनकी राय पूछी गई तो रहमान ने कहा, “देखिए, पश्चिम बंगाल में अभी तक नई सरकार का गठन नहीं हुआ है, और वे क्या सोचते हैं या क्या करेंगे, यह वही बता सकते हैं. उनका मन पढ़ना मेरा काम नहीं है. बिल्कुल, तीस्ता पर चर्चा होगी, निश्चित रूप से होगी. उस क्षेत्र के लोगों के लिए यह जीवन और मृत्यु का सवाल है.”

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बांग्लादेश से जुड़े कई मुद्दों को उछाला था. इनमें कथित घुसपैठ और बांग्लादेश में हिन्दुओं के साथ कथित नाइंसाफ़ी बीजेपी के लिए अहम मुद्दे थे.

शेख़ हसीना के सत्ता से बेदख़ल होने के बाद बीजेपी ने बांग्लादेश में हिन्दुओं की सुरक्षा का मुद्दा ज़ोर शोर से उठाया था. बीजेपी ने बांग्लादेश से कथित घुसपैठ को राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ा था.

गृह मंत्री अमित शाह भी घुसपैठ का मुद्दा कई बार उठा चुके हैं. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जो घोषणापत्र जारी किया था, उसमें बिना दस्तावेज़ वाले प्रवासियों से निपटने के लिए ‘डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट’ की नीति अपनाने की बात कही है. इसके अलावा सीमा पर कड़ी निगरानी और अवैध घुसपैठ को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करने की बात कही गई है.

By admin