• Tue. May 5th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: ममता बनर्जी का इस्तीफ़ा देने से इनकार, संविधान क्या कहता है?

Byadmin

May 5, 2026


ममता बनर्जी

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, ममता बनर्जी ने कहा है कि उन्हें हार का सुबूत मिलता तो वो इस्तीफ़ा देतीं

पढ़ने का समय: 5 मिनट

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि वो चुनाव नहीं हारी हैं इसलिए इस्तीफ़ा नहीं देंगी.

उन्होंने मंगलवार को चुनाव हारने के बाद अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी पर बेईमानी से चुनाव जीतने का आरोप लगाया.

वहीं बीजेपी ने कहा है कि संवैधानिक प्रक्रिया में विश्वास करने वाला कोई भी व्यक्ति ऐसी बात नहीं कर सकता है.

ममता और बीजेपी क्या बोले?

ममता बनर्जी ने इस्तीफ़े के बारे में कहा, ”मैं क्यों जाऊंगी. हम तो हारे नहीं हैं कि जाएंगे. हार का सुबूत देते तो इस्तीफ़ा देते. ज़ोर-ज़बरदस्ती करके कोई बोले कि इस्तीफ़ा देना होगा तो नहीं. अभी इस्तीफ़ा नहीं दूंगी. मैं ये कहना चाहती हूं कि हम चुनाव नहीं हारे हैं.”

उन्होंने पश्चिम बंगाल में अपनी पार्टी की हार के लिए चुनाव आयोग को ज़िम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग मुख्य विलेन है.



By admin