• Wed. May 27th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पश्चिम बंगाल: 400 कैंटीनों में पाँच रुपये में मछली-भात, शुभेंदु अधिकारी ने और क्या कहा?

Byadmin

May 27, 2026


पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने घोषणा की कि हफ़्ते में दो बार सरकारी कैंटीनों में 5 रुपये में मछली-चावल मिलेगा

इमेज स्रोत, Dibyangshu SARKAR / AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने घोषणा की कि हफ़्ते में दो बार सरकारी कैंटीनों में 5 रुपये में मछली-चावल मिलेगा

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

पश्चिम बंगाल में अब पांच रुपये में मछली-चावल मिलेगा. मंगलवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इसके अलावा भी कई फ़ैसलों का एलान किया.

अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार 27 मई से अन्नपूर्णा योजना के लिए फ़ॉर्म जारी करना शुरू करेगी.

इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने तीन हज़ार रुपये दिए जाएंगे.

अधिकारी ने यह भी कहा कि स्कूलों, कॉलेजों और धार्मिक स्थलों के एक किलोमीटर के दायरे में शराब की दुकानों को अनुमति नहीं दी जाएगी.

हफ़्ते में दो बार 5 रुपये में मछली-चावल

पश्चिम बंगाल के नदिया ज़िले के कल्याणी में एक प्रशासनिक बैठक के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पत्रकारों से बात कर रहे थे.

By admin