• Wed. Nov 25th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पांचवें काशी-तमिल संगमम् का 28 नवंबर को होगा शुभारंभ, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन करेंगे उद्घाटन

Byadmin

Nov 25, 2026


जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। काशी और तमिलनाडु के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक जुड़ाव को और अधिक मजबूत करने के लिए शुरू किए गए काशी-तमिल संगमम् का पांचवां संस्करण 28 नवंबर से वाराणसी में शुरू होगा। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन इसका शुभारंभ करेंगे। समापन 12 दिसंबर को होगा, जिसमें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि होंगे।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बुधवार को आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि इस बार की थीम महान तमिल कवि और दार्शनिक तिरुवल्लुवर के ग्रंथ ‘तिरुक्कुरल’ के नैतिक मूल्यों और शाश्वत ज्ञान को देशभर के युवाओं तक पहुंचाना है। इसके लिए देशभर के 1380 उच्च शिक्षण संस्थानों में ‘तिरुक्कुरल अभ्यास’ नाम से प्रतिस्पर्धा शुरू की गई है।

जोशी ने आगे बताया कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रत्येक संस्थान के एक छात्र को 10 हजार रुपये की इंटर्नशिप दी जाएगी। ये छात्र अपने-अपने संस्थान के अन्य विद्यार्थियों को ग्रंथ के बारे में बताएंगे। प्राचीन तमिल ग्रंथ तिरुक्कुरल में 1330 दोहे हैं।

इसके अलावा, तमिलनाडु के 50 शिक्षकों का एक दल वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या के चुनिंदा स्कूलों का दौरा करेगा। वहां वे छात्रों और शिक्षकों को तमिल भाषा तथा तिरुक्कुरल से परिचित कराएंगे। गौरतलब है कि काशी-तमिल संगमम् की शुरुआत 2022 में हुई थी।

By admin