• Wed. Nov 25th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पाकिस्तान की सैन्य कार्रवाई से तबाही:बलूचिस्तान में 70 हजार लोग बेघर; एक दर्जन की मौत, वजह क्या? – Pakistan Military Operation Mastung Balochistan Civilian Displacement

Byadmin

Nov 25, 2026


Pakistan Military Operation Mastung Balochistan Civilian Displacement

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई
– फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के मस्तुंग जिले में सैन्य कार्रवाई के दौरान भारी तबाही की खबर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में करीब एक दर्जन लोगों की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। इस कार्रवाई से चार यूनियन काउंसिल के करीब 70 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। 


स्थानीय लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने नेशनल पार्टी के नेता अब्दुल मलिक बलूच से मुलाकात कर यह जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल में करदेगाप तहसील के बुजुर्ग और स्थानीय प्रतिनिधि शामिल थे। उनका आरोप है कि लोगों को 24 घंटे के भीतर अपने घर खाली करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

किन इलाकों में कितना नुकसान? 

प्रतिनिधिमंडल के मुताबिक, गुरगीना के किल्ली पसुंद खान बाजार को जला दिया गया। इससे करोड़ों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। आगजनी में दुकानों, पशुओं, दर्जनों घरों और गहनों को नुकसान पहुंचा। इसके अलावा किल्ली गुफ्तारी और किल्ली खुरासानी की सभी दुकानें भी जला दी गईं। स्थानीय लोगों ने बताया कि सैन्य कार्रवाई के दौरान कृषि योजनाओं के लिए बिजली उपलब्ध कराने वाले सौर ऊर्जा सिस्टम भी नष्ट कर दिए गए। इससे खेती से जुड़े कामकाज पर भी असर पड़ा है। प्रभावित परिवारों ने अपनी संपत्ति और आजीविका गंवाने की शिकायत की है।

स्थानीय लोगों की क्या मांग है?


  • प्रतिनिधिमंडल ने अब्दुल मलिक बलूच से सैन्य कार्रवाई से प्रभावित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए हस्तक्षेप करने की अपील की।

  • स्थानीय लोगों ने घरों, दुकानों, पशुओं और अन्य संपत्तियों के नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग उठाई।

  • प्रतिनिधिमंडल का आरोप है कि लोगों को महज 24 घंटे में अपने पुश्तैनी घर छोड़ने के लिए कहा जा रहा है, जिससे परिवारों में डर और असुरक्षा का माहौल है।

‘लोगों की जान और संपत्ति की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी’

नेशनल पार्टी के नेता अब्दुल मलिक बलूच ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की कथित गोलाबारी, आगजनी और लोगों को डराने-धमकाने की घटनाओं की निंदा की। उन्होंने कहा कि लोगों की जान और संपत्ति की सुरक्षा करना सरकार की बुनियादी जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों को उनके पुश्तैनी घरों से हटाने को अस्वीकार्य बताते हुए कहा कि नेशनल पार्टी जबरन विस्थापन का विरोध करती है। उन्होंने कहा कि आम नागरिक गंभीर मुश्किलों, डर और असुरक्षा का सामना कर रहे हैं। किसी भी कार्रवाई में लोगों की जान और उनके मौलिक अधिकारों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए।

By admin