• Wed. Sep 16th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पाकिस्तानी जहाज़ से टक्कर पर भारत ने जिस आर्टिकल-10 का हवाला दिया वो क्या है?

Byadmin

Sep 16, 2026


जहाज़

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, भारतीय विदेश मंत्रालय ने साफ़ किया है कि ये अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र की घटना है. (फ़ाइल फ़ोटो)

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 5 मिनट

भारत और पाकिस्तान की नौसेना के जहाज़ों के बीच समुद्र में टक्कर का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद भारत ने पाकिस्तान राजनयिक को तलब किया है.

भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में ये साफ़ नहीं है कि ये घटना किस जगह पर हुई है और किस तरह के जहाज़ों के बीच टक्कर हुई है.

हालांकि अपने बयान में मंत्रालय ने ये साफ़ किया है कि ये अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र की घटना है.

साथ ही मंत्रालय ने बताया है कि साल 1991 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए एक अहम समझौते के आर्टिकल 10 का ये सीधा उल्लंघन है.

विदेश मंत्रालय ने क्या बताया?

पाकिस्तानी जहाज़

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, टक्कर की घटना को लेकर पाकिस्तान की ओर से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है. (सांकेतिक तस्वीर)

भारतीय विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान जारी कर बताया कि पाकिस्तानी उच्चायोग के चार्ज डी’अफ़ेयर्स को विदेश मंत्रालय में तलब किया गया है.

By admin