• Wed. Sep 16th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मक्का पर ‘ड्रोन अटैक’: लोगों को क्यों याद आई 47 साल पुरानी भयावह घटना

Byadmin

Sep 16, 2026


हूतियों के सैन्य मीडिया के जारी वीडियो से लिए गए स्क्रीनशॉट में यमन की एक अज्ञात जगह से ड्रोन उड़ता हुआ दिख रहा है

इमेज स्रोत, EPA

इमेज कैप्शन, हूती विद्रोहियों के सैन्य मीडिया की ओर से जारी वीडियो से लिए गए स्क्रीनशॉट में यमन की एक अज्ञात जगह से ड्रोन उड़ता हुआ दिख रहा है

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 11 मिनट

यमन के हूती संगठन ‘अंसार अल्लाह’ ने बुधवार को सऊदी अरब का एक लड़ाकू विमान मार गिराने का दावा किया.

हूती विद्रोहियों का कहना है कि इसे स्थानीय स्तर पर बनाए गए हथियार से निशाना बनाया गया.

वहीं, सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने कहा कि उसने हूती विद्रोहियों के एक ड्रोन को मार गिराया है. गठबंधन के मुताबिक़, यह ड्रोन मक्का की ओर जा रहा था. हूती विद्रोहियों ने इस दावे को ख़ारिज कर दिया और इसे “झूठ” बताया.

हूती विद्रोहियों के एक प्रवक्ता ने सोशल मीडिया पर कहा, “यमनी सशस्त्र बलों ने अल्लाह की मदद और उसके आदेश से सऊदी अरब के एक एफ़-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया. यह विमान मारिब प्रांत के आसमान में अपने सैन्य अभियान के समर्थन में हमले कर रहा था. इसे स्थानीय स्तर पर बनाए गए हवा से हवा में मार करने वाले मिसाइल से निशाना बनाया गया.”

प्रवक्ता ने सऊदी अरब पर 450 हवाई हमले करने का आरोप भी लगाया.

By admin