• Wed. Oct 21st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पाकिस्तान ने ईरान के साथ व्यापार क्यों रोका? सामान से लदे हज़ारों कंटेनर सीमा पर खड़े

Byadmin

Oct 21, 2026


पाकिस्तान ने ईरान को इलेक्ट्रॉनिक इंपोर्ट फ़ॉर्म से मिलने वाली छूट वापस ले ली है

इमेज कैप्शन, पाकिस्तान ने ईरान को इलेक्ट्रॉनिक इंपोर्ट फ़ॉर्म से मिलने वाली छूट वापस ले ली है

पाकिस्तान और ईरान के बीच प्रमुख सीमा चौकियों से होने वाला व्यापार लगातार चौथे दिन भी बंद है.

इससे बलूचिस्तान के रास्ते दोनों पड़ोसी देशों के बीच होने वाली व्यापारिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुई हैं. सीमा के दोनों ओर सामान से लदे सैकड़ों कंटेनर फँसे हुए हैं.

इस्लामाबाद और तेहरान के अधिकारियों ने 17 अक्तूबर, शनिवार को सीमा चौकियां बंद किए जाने की पुष्टि की थी. लेकिन अचानक लिए गए इस फ़ैसले की वजह दोनों देशों की ओर से अलग-अलग बताई गई है.

वैसे, ईरान और पाकिस्तान दोनों देशों ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि व्यापार पर लगी यह रोक अस्थायी है.

इस्लामाबाद और तेहरान के अधिकारियों ने 17 अक्तूबर, शनिवार को सीमा चौकियां बंद किए जाने की पुष्टि की थी.

इमेज कैप्शन, इस्लामाबाद और तेहरान के अधिकारियों ने 17 अक्तूबर को सीमा चौकियां बंद किए जाने की पुष्टि की थी

पाकिस्तान ने कहा- तस्करी और सुरक्षा से जुड़ी चिंता

बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता और मुख्यमंत्री के सलाहकार शाहिद रिंद ने 17 अक्तूबर को एक्स पर एक बयान जारी किया था.

By admin