• Sun. Jul 5th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पाकिस्तान: पूर्व नेवी अफ़सर परिवार के साथ डूबे, चश्मदीदों ने सुनाई दर्दनाक कहानी

Byadmin

Jul 5, 2026


दाएं से बाएं (फरवा उंदल, रविल उंदल और बुशरा उंदल)

इमेज स्रोत, Zeeshan Ondal

इमेज कैप्शन, दाएं से बाएं (फ़रवा उंदल, रविल उंदल और बुशरा उंदल)

“पानी का बहाव बहुत तेज़ था और नाव में सवार लोग डरे हुए थे, इसलिए वे रेस्क्यू बोट में नहीं कूदे. परिवार के मुखिया ने एक बार कूदने की कोशिश की, लेकिन फिर वे अपने बच्चों के पास लौट गए.”

“इसके बाद जो कुछ हुआ, उसे वहां मौजूद कई अन्य लोगों ने भी देखा. परिवार के मुखिया ने पानी के तेज़ बहाव के बीच अपने सभी बच्चों को बचाने की कोशिश की और उन्हें अपनी बाहों में भर लिया.”

सैफ़ुल्लाह झील के किनारे मौजूद एक रेस्तरां के मालिक साद क़रीम ने कुछ इन्हीं शब्दों में 1 जुलाई को हुई घटना के बारे में बताया.

साद ने पाकिस्तान के ख़ैबर पख़्तूनख़्वा प्रांत में स्वात के पास झील में एक नाव को डूबते हुए देखा, जिसमें लाहौर के एक परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई.

पाकिस्तानी नौसेना के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कमांडर आमिर उंदल की सबसे बड़ी बेटी अमेरिका से छुट्टियां मनाने पाकिस्तान आई थीं. छुट्टियां मनाने के बाद उंदल परिवार ने स्वात जाने का फ़ैसला किया ताकि पूरा परिवार एक साथ कुछ अच्छा समय बिता सके.

By admin