• Thu. Jul 9th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे, प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ से होगी मुलाक़ात

Byadmin

Jul 9, 2026


महरंग बलोच के समर्थन में बैठे लोग

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, महरंग बलोच के पिता को साल 2009 में कथित तौर पर सुरक्षा कर्मियों ने अगवा कर लिया था, बाद में उनका शव मिला (फ़ाइल फ़ोटो)

संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों ने बलूच मानवाधिकार कार्यकर्ता डॉ. महरंग बलोच को सुनाई गई उम्रकैद की सज़ा की कड़ी निंदा की है.

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में कुछ लोगों को जबरन ग़ायब किए जाने के मामलों के ख़िलाफ़ लंबे समय से अभियान चलाने वाली प्रमुख मानवाधिकार कार्यकर्ता महरंग बलोच को उम्रक़ैद की सज़ा सुनाई गई है.

बलोच याकजेती कमेटी (बीवाईसी) की नेता डॉक्टर महरंग बलोच और उनके साथी कार्यकर्ता सिबग़तुल्लाह के साथ हत्या और चरमपंथ के आरोपों में दोषी ठहराया गया है.

अभियोजन पक्ष ने दोनों पर आरोप लगाया कि उन्होंने भीड़ को उकसाया, जिसने अर्द्धसैनिक बल के जवान शब्बीर अहमद पर जानलेवा हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई.

By admin