• Mon. Nov 23rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पीएम मोदी की अपील के बाद क्या लोगों ने सोना ख़रीदना बंद कर दिया, क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स

Byadmin

Nov 23, 2026


सितंबर 2026 में भारत मंडपम में जेम्स एंड ज्वेलरी फ़ेयर के दौरान ली गई एक तस्वीर

इमेज कैप्शन, त्योहारों के साथ ही शादी के सीज़न में भी भारत में आभूषणों की काफ़ी ख़रीदारी होती है (सांकेतिक तस्वीर)

    • Author, चंदन कुमार जजवाड़े
    • पदनाम, बीबीसी संवाददाता, दिल्ली
  • प्रकाशित

  • पढ़ने का समय: 8 मिनट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में एक कार्यक्रम में शनिवार को कहा कि उनकी अपील पर लोगों ने सोना ख़रीदना कम कर दिया और लोगों ने उनकी बात मानी, जिसका उनका बड़ा फ़ायदा हुआ.

पीएम मोदी ने कहा, मैंने एक साल पहले कहा था कि मैं देशवासियों से आग्रह करता हूं कि एक साल के लिए अगर ज़रूरत न हो तो कृपया कर सोना मत ख़रीदिए, गोल्ड मत ख़रीदिए.”

उन्होंने कहा, “मुझे खुशी है कि अगर लाल बहादुर शास्त्री ने देशवासियों से कहा था कि एक बार खाना छोड़ दें, तो देश के लोगों ने उनकी बात को माना था. देशवासियों ने मेरी बात मानी और गोल्ड के दाम टूट गए. आज देश के लोग कह रहे हैं कि मोदी जी, मैंने आपकी बात मानी. मेरे पैसे बच गए.”

बीते कुछ हफ़्तों में सोने की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है. भारत में इस साल यानी 2026 की शुरुआत में दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1.8 लाख पहुंच चुकी थी, जो फ़िलहाल 1.25 लाख तक गिर गई है.

इस तरह से देखें तो सोने की कीमतों में यह बड़ी गिरावट है. लेकिन क्या भारत में लोगों ने पीएम मोदी की अपील के बाद सच में सोना ख़रीदना बंद कर दिया था.

By admin