• Mon. May 18th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पीएम मोदी ने नीदरलैंड्स में जो कहा उसका क्या मतलब निकाल रहे हैं विशेषज्ञ?

Byadmin

May 18, 2026


पीएम मोदी

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, पीएम मोदी ने शनिवार को नीदरलैंड्स में भारतीय समुदाय को संबोधित किया था

प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया पर मध्य-पूर्व युद्ध के असर को लेकर कहा है कि ‘अगर हालात तेज़ी से नहीं बदले तो बीते अनेक दशकों की उपलब्धियों पर पानी फिर जाएगा.’

पीएम मोदी पांच देशों की अपनी मौजूदा विदेश यात्रा में शनिवार को नीदरलैंड्स पहुंचे थे. वहां उन्होंने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए एक बार फिर से मौजूदा हालात में कोरोना संकट के दौर का ज़िक्र किया.

उन्होंने कहा, “आज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां खड़ी हैं. पहले कोरोना आया, फिर युद्ध होने शुरू हो गए और अब आज की एनर्जी क्राइसिस है. यह दशक दुनिया के लिए आपदाओं का दशक बन रहा है.”

28 फ़रवरी को अमेरिका और इसराइल ने ईरान पर हमले शुरू कर दिए थे. इन हमलों के बाद मध्य पूर्व में जंग शुरू हो गई और ईरान ने इलाक़े के एक महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग होर्मुज़ स्ट्रेट को तकरीबन बंद कर दिया, जिससे दुनिया भर में तेल और गैस का संकट पैदा हो गया.

पीएम मोदी ने क्या कहा

मोदी

इमेज स्रोत, @narendramodi

इमेज कैप्शन, पीएम मोदी ने नीदरलैंड्स में भारतीय समुदाय को संबोधित किया था

होर्मुज़ स्ट्रेट से आम दिनों में दुनिया भर के देशों में तेल और गैस की सप्लाई का लगभग 20 फ़ीसदी हिस्सा गुज़रता रहा है. इसके बंद होने से सप्लाई पर काफ़ी बुरा असर पड़ा है.

By admin