• Sun. Jun 14th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘पुश इन से पहले बत्तियां बंद कर दी जाती हैं’: बीएसएफ़ को लेकर बांग्लादेश का दावा

Byadmin

Jun 14, 2026


चांपाईनवाबगंज में रात के समय बीजीबी के साथ स्थानीय लोग भी गश्त लगा रहे हैं
इमेज कैप्शन, चांपाईनवाबगंज में रात के समय बीजीबी के साथ स्थानीय लोग भी गश्त लगा रहे हैं

“उनकी सीमा पर कंटीले तारों की बाड़ के समानांतर सीमावर्ती सड़क है और उस बाड़ में विभिन्न इलाकों में गेट बनाए गए हैं. उस सड़क पर रात को बड़ी गाड़ियों में लोगों को ले जाकर बत्ती बुझा दी जाती है. उसके बाद किसी एक गेट को खोलकर वे लोगों को बांग्लादेश सीमा में धकेल देते हैं.”

बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (बीजीबी) के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल महमूदुल हसन ने भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ़) के जवानों की ओर से सीमा के विभिन्न इलाकों से लोगों को जबरन सीमा पार बांग्लादेश भेजने के तरीके का ब्योरा देते हुए यह दावा किया.

भारत-बांग्लादेश के सीमावर्ती इलाकों में बीते कुछ दिनों से ‘पुश इन’ या ‘पुश बैक’ के मुद्दे पर तनाव बढ़ रहा है.

बीजीबी और बीएसएफ़ के बीच बार-बार फ़्लैग मीटिंग और वाद-विवाद की घटनाएं तो हो ही रही हैं, कई ऐसी घटनाएं भी सामने आई हैं जब बांग्लादेश के लोगों ने बीएसएफ़ के जवानों का पीछा किया है.

बीते क़रीब दो सप्ताह से विभिन्न सीमावर्ती इलाकों में एक जैसी परिस्थिति बनी हुई है.

By admin