• Sun. Jun 14th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Pm Modi France Visit Live:पीएम पहुंचे फ्रांस, भारतीय समुदाय से मिले; G7 देशों के सम्मेलन समेत कई अहम बैठकें – Pm Modi France Visit Live Updates G7 Meeting Nice Us Italy Other Nation Leaders Bilateral Talks Sidelines News

Byadmin

Jun 14, 2026


11:59 PM, 13-Jun-2026

फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी का भारतीय समुदाय ने किया भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्रांस के नीस शहर पहुंचने पर वहां रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। होटल पहुंचते ही बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग उनके स्वागत के लिए एकत्रित हुए और देशभक्ति के माहौल के बीच तिरंगा लहराते हुए उनका अभिनंदन किया।

प्रधानमंत्री के स्वागत के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। भारतीय समुदाय के सदस्यों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘मोदी-मोदी’ जैसे नारों के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान होटल परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया की दो देशों की आधिकारिक यात्रा पर हैं। अपनी यात्रा के तहत वह विभिन्न कार्यक्रमों और उच्चस्तरीय बैठकों में हिस्सा लेंगे। फ्रांस पहुंचने के बाद भारतीय समुदाय द्वारा मिले इस आत्मीय स्वागत ने दोनों देशों के बीच मजबूत सांस्कृतिक और सामाजिक संबंधों की झलक भी पेश की।

10:29 PM, 13-Jun-2026

PM Modi France Visit LIVE: पीएम पहुंचे फ्रांस, भारतीय समुदाय से मिले; G7 देशों के सम्मेलन समेत कई अहम बैठकें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के नीस पहुंच गए हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 13 से 14 जून तक नीस और इसके बाद 16 से 18 जून तक एवियन और पेरिस की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। नीस में 14 जून को प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी। दोनों नेता यहां ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम का मिलकर शुभारंभ भी करेंगे। इस कार्यक्रम में भारत, फ्रांस और अन्य देशों के प्रमुख स्टार्टअप और वेंचर कैपिटल फंड शामिल होंगे। अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, कनाडा और ब्रिटेन ने मिलकर यह समूह G-7 कहलाया। 

नीस में पीएम मोदी का कार्यक्रम

कार्यक्रम
ग्रैंड होटल रिवर पार्क, ब्रातिस्लावा पहुंचेंगे। यहां स्वागत समारोह होगा।
राष्ट्रपति मैक्रों दोपहर का भोजन आयोजित करेंगे।
राष्ट्रपति मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक
भारत इनोवेट्स (Bharat Innovates) का शुभारंभ, राष्ट्रपति मैक्रों भी रहेंगे मौजूद।
चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटलिस्टों से मुलाकात



By admin