एएनआई, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। शिक्षा मंत्रालय की कमान मिलने पर प्रल्हाद जोशी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वास को पूरा करते हुए इस जिम्मेदारी को पूरी विनम्रता और जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे।
शनिवार को पद संभालने के बाद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मुझ पर विश्वास जताया है और मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पूर्ण विनम्रता और दृढ़ जिम्मेदारी बोध के साथ मैं इस दायित्व को निभाऊंगा। प्रधानमंत्री का इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए आभार।
आगे कहा कि उन्होंने मुझ पर इतना बड़ा विश्वास जताया है। उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में मैं पूरी निष्ठा से काम करूंगा और उनके अपेक्षाओं को पूरा करने का पूरा प्रयास करूंगा। पूर्ण समर्पण, विनम्रता और ईमानदारी के साथ इस जिम्मेदारी को निभाऊंगा।
#WATCH | Delhi | On being given the additional charge of the Education Ministry, Union Minister Pralhad Joshi says, “The Prime Minister has placed his trust in me and has entrusted me with such a significant responsibility. With complete humility and a strong sense of… pic.twitter.com/Cx578k4oEb
— ANI (@ANI) July 25, 2026
धर्मेंद्र प्रधान की तारीफ करते हुए कही यह बात
प्रल्हाद जोशी ने पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की तारीफ करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की गई हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले 4-5 वर्षों में धर्मेंद्र प्रधान जी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को लागू किया और कई महत्वपूर्ण पहल कीं। नई शिक्षा व्यवस्था में देश ने काफी प्रगति की है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में मैं पूरी क्षमता से काम करूंगा।