• Sun. Jul 26th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पिकैक्स माउंटेन: ईरान का यह गोपनीय ठिकाना ट्रंप के निशाने पर क्यों है?

Byadmin

Jul 26, 2026


ईरान के पिकऐक्स माउंटेन को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप ने हमले की धमकी दी है

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, ईरान के पिकऐक्स माउंटेन को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप ने हमले की धमकी दी है (प्रतीकात्मक फ़ोटो)

हाल ही में ईरान को लेकर अपनी धमकियों में डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐसी जगह का ज़िक्र किया, जो देश के दूसरे परमाणु ठिकानों जितनी मशहूर नहीं है.

जब उनसे उन ख़बरों के बारे में पूछा गया कि तेहरान ने शायद परमाणु सेंट्रीफ़्यूज ‘पिकैक्स माउंटेन’ में पहुंचा दिए हैं, तो ट्रंप ने कहा कि अमेरिका इस भूमिगत परिसर पर “बहुत भारी हमला करेगा… शायद बहुत जल्द.”

ईरान का कहना है कि यह बेहद मज़बूत और कड़ी सुरक्षा वाला निर्माणाधीन परिसर है. यह बाद में नतांज़ स्थित एडवांस सेंट्रीफ़्यूज उत्पादन और असेंबली केंद्र की जगह लेगा. नतांज़ शहर, इस्फ़हान प्रांत में है जो राजधानी तेहरान से लगभग 220 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है.

लेकिन इस परिसर के अनुमानित आकार, इसकी सुरंगों की गहराई और अंतरराष्ट्रीय निगरानीकर्ताओं को यहां पहुंच की अनुमति न मिलने के कारण यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि पिकैक्स माउंटेन का इस्तेमाल ईरान किसी और मक़सद के लिए भी कर सकता है.

इस जगह का संबंध ईरान के उच्च स्तर तक संवर्धित यूरेनियम के भंडार को लेकर उठे सवालों से भी जोड़ा गया है. 2 जुलाई 2020 को नतांज़ परमाणु परिसर में एक विस्फोट हुआ था. ईरान ने इसे तोड़फोड़ की कार्रवाई बताया था. कई रिपोर्टों में इसके लिए इसराइल को ज़िम्मेदार ठहराया गया, हालांकि इसराइल ने कभी इसकी ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं की.

By admin