• Thu. May 14th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की क्या वजह बताई गई है, क्यों उठ रहे हैं सवाल

Byadmin

May 14, 2026


प्रतीक यादव

इमेज स्रोत, Prateek Yadav Facebook

इमेज कैप्शन, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है. लेकिन इसे लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं

मुलायम सिंह यादव के दूसरे पुत्र प्रतीक यादव का निधन बुधवार को हो गया था. उनका अंतिम संस्कार लखनऊ में गुरुवार को कर दिया गया.

उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक़ प्रतीक यादव की मौत खून के थक्के जमने के कारण हुई.

प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल ने प्रोफ़ेसर डॉ. मौसमी सिंह की अगुआई में किया था.

रिपोर्ट में लिखा गया है, “कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स ड्यू टू मैसिव पल्मोनरी थ्रोम्बोम्बोलिज़्म”.

इसके मायने हैं कि फेफड़ों की मुख्य नस में खून का बड़ा थक्का जमने के कारण सांस और दिल की धड़कन अचानक रुक गई.

By admin