• Tue. Oct 6th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

फॉर्म 6 में बदलाव किसने किया, क्या चुनाव आयोग के पास यह अधिकार है? जानिए फॉर्म 6, 7 और 8 की अहमियत

Byadmin

Oct 6, 2026


चुनाव आयोग

इमेज कैप्शन, पूरे मामले में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार कई तरह के सवालों के घेरे में हैं
प्रकाशित

पढ़ने का समय: 10 मिनट

फॉर्म 6 भारत में मतदाता सूची में किसी व्यक्ति का नाम शामिल कराने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला लीगल आवेदन है.

ख़ासकर पहली बार मतदान करने वाले लोगों के लिए. मौजूदा विवाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में जोड़े गए एक अतिरिक्त घोषणा-पत्र को लेकर है, जिसमें आवेदक या उसके माता-पिता के साथ दादा-दादी का किसी पिछली मतदाता सूची में नाम होने के बारे में जानकारी मांगी गई.

इसे जोड़ने के लिए वास्तव में किसने मंज़ूरी दी थी, यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट के विचाराधीन है.

फॉर्म 6 का इस्तेमाल

फॉर्म 6 में योग्य मतदाता के रजिस्ट्रेशन के लिए ज़रूरी जानकारी ली जाती है. जैसे नाम, जन्मतिथि, पता और अन्य संबंधित विवरण. यह फॉर्म रजिस्ट्रेशन ऑफ इलेक्टर्स रूल्स, 1960 के तहत निर्धारित है.

इसलिए इसे केवल ऐसा ऑनलाइन फॉर्म नहीं माना जा सकता, जिसे चुनाव आयोग अपनी सुविधा के अनुसार स्वतंत्र रूप से बदल सके.

By admin