• Wed. Oct 7th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

फ्रांस में छात्र प्रदर्शनों पर ट्रंप बोले- ‘इस्लाम एक महान देश पर कब्ज़ा करना चाहता है’

Byadmin

Oct 7, 2026


पिछले एक सप्ताह में प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों युवक और पुलिसकर्मी घायल हुए हैं

इमेज कैप्शन, पिछले एक सप्ताह में प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों युवक और पुलिसकर्मी घायल हुए हैं

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 5 मिनट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ़्रांस में स्टूडेंट्स के बड़े पैमाने पर हो रहे प्रदर्शनों के लिए इस्लाम और माइग्रेशन को जिम्मेदार ठहराया.

ट्रंप ने अपने ट्रूथ सोशल नेटवर्क पर एक पोस्ट में कहा, “फ़्रांस में जो हो रहा है, वह नियंत्रण से बाहर बड़े पैमाने पर हो रहे प्रवासन से कम कुछ नहीं है.”

उन्होंने कहा, “यह स्कूलों के बारे में नहीं है, यह इस्लाम के बारे में है जो एक महान देश पर कब्ज़ा करना चाहता है.”

ट्रंप ने अपने दावों के बारे में विस्तार से नहीं बताया और न ही कोई सबूत पेश किया. फ्रांस में अभी तक राजनीतिक विचारधारा के अलग-अलग हिस्सों से किसी ने भी स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट और किसी धार्मिक या पहचान से जुड़े मुद्दे के बीच कोई संबंध स्थापित नहीं किया है.

लेकिन ट्रंप के ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन आंदोलन से जुड़े प्रमुख लोग अगले महीने होने वाले अमेरिकी मध्यावधि चुनावों से पहले इमिग्रेशन को लेकर अपनी बात मजबूत करने के लिए फ्रांस में हो रहे प्रदर्शनों का इस्तेमाल कर रहे हैं.

By admin