• Sat. Aug 8th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

बंगाल में चलती ट्रेन में गर्भवती महिला से दुष्कर्म, पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी को दबोचा

Byadmin

Aug 8, 2026


जागरण संवाददाता, अलीपुरद्वार। बंगाल में चलती ट्रेन में एक गर्भवती महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

गुरुवार रात सिक्किम-महानंदा एक्सप्रेस में दिव्यांग यात्रियों के लिए आरक्षित कोच में महिला को अकेला पाकर आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

जीआरपी ने दुष्कर्म के आरोप में असम के रंगिया निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस घटना के बाद यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था और रेलवे पुलिस की सतर्कता पर सवाल उठने लगे हैं।

पुलिस के अनुसार, अलीपुरद्वार जिले की शामुकतला की रहने वाली करीब 20 वर्षीय गर्भवती महिला दिल्ली में अपनी बहन के घर गई थी। वह सिक्किम-महानंदा एक्सप्रेस से घर लौट रही थी।

अलीपुरद्वार से पहले हासीमारा स्टेशन पर उस कोच के अन्य यात्री उतर गए थे। इसके बाद कोच में केवल पीड़िता और आरोपित ही बचे थे। गारोपाड़ा स्टेशन पार करते समय आरोपित ने महिला पर हमला कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

ट्रेन के अलीपुरद्वार जंक्शन पहुंचते ही पीड़िता के शोर मचाने पर ड्यूटी पर तैनात जीआरपी कर्मियों ने आरोपित को पकड़ लिया। पीड़िता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। पीड़िता का इलाज अलीपुरद्वार जिला अस्पताल में चल रहा है।

By admin