• Sat. Aug 8th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

बेनज़ीर भुट्टो की सरकार को बर्ख़ास्त करने में पाकिस्तानी आर्मी की क्या भूमिका थी?

Byadmin

Aug 8, 2026


Benazir Bhutto, Gen Aslam Beg

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, बेनजीर भुट्टो अपने पहले कार्यकाल में 19 महीने तक ही पाकिस्तान की प्रधानमंत्री रह पाईं

यह जुलाई 1990 का तीसरा हफ़्ता था. पाकिस्तान की तत्कालीन प्रधानमंत्री बेनज़ीर भुट्टो इस्लामाबाद से रावलपिंडी की ओर जा रही थीं.

सूचना मंत्री जावेद जब्बार उनके साथ पीछे की सीट पर बैठे थे. जब्बार ने पीएम भुट्टो को बताया कि राष्ट्रपति गुलाम इशाक खान जल्द ही उनकी सरकार को बर्ख़ास्त करने वाले हैं.

बेनज़ीर भुट्टो दिसंबर 1988 में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की चुनावों में जीत के बाद प्रधानमंत्री बनी थीं.

अपनी आत्मकथा ‘बट, प्राइम मिनिस्टर’ में जावेद जब्बार ने लिखा है कि बर्ख़ास्तगी की ऐसी अफ़वाहें पहले भी फैल रही थीं.

लेकिन उस दिन उन्हें इसके बारे में जानकारी एक आर्मी ऑफ़िसर से मिली थी.

By admin