• Fri. Aug 14th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘बंटवारा 1947’ से फिर ताज़ा हुआ विभाजन का दर्द, जिसे सबसे ज्यादा महिलाओं ने सहा

Byadmin

Aug 14, 2026


फिल्म बंटवारा  1947 का पोस्टर

फ़िल्म 'बंटवारा 1947' में सनी दोओल और प्रीति ज़िंटा मुख्य भूमिका में हैं

इमेज स्रोत, AK

इमेज कैप्शन, फ़िल्म ‘बंटवारा 1947’ में सनी दोओल और प्रीति ज़िंटा मुख्य भूमिका में हैं

“अम्मा अगर हम लोग और माई (मां) एक ही घर में रह सकते हैं तो हिंदुस्तान में हिंदू और मुसलमान साथ में क्यों नहीं रह सकते थे.”

ये सवाल 10-11 साल की तन्नो अपनी मां और परिवार से पूछती हैं.

ये मुस्लिम परिवार भारत के बंटवारे के बाद लखनऊ से उजड़कर लाहौर में एक हिंदू हवेली में रहने आया था.

लाहौर की एक ऐसी आलीशान हवेली जिसकी मालकिन एक बूढ़ी औरत है. विभाजन में परिवार खो चुकी वो मुस्लिम मोहल्ले में अकेली हिंदू बची हैं.

मौत का अब उन्हें ख़ौफ़ नहीं और अपना लाहौर छोड़ वो भारत जाने को तैयार नहीं.

By admin