• Thu. Jun 4th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘बांग्लादेश में हत्या’ से जुड़े ममता बनर्जी के बयान पर पड़ोसी देश में क्या हलचल है?

Byadmin

Jun 4, 2026


कोलकाता के धर्मतला में धरने के दौरान ममता बनर्जी ने पूछा था -"बांग्लादेश में .. तुमने किसको मरवाया?"

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, कोलकाता के धर्मतला में धरने के दौरान ममता बनर्जी ने पूछा था -“बांग्लादेश में .. तुमने किसको मरवाया?”

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बांग्लादेश में हुई एक हत्या से जुड़े बयान ने बांग्लादेश की राजनीतिक पार्टियों में हलचल पैदा कर दी है.

सत्तारूढ़ बीएनपी सरकार ने इस पर सधी प्रतिक्रिया दी है, लेकिन जमात-ए-इस्लामी और नेशनल सिटिजंस पार्टी (एनसीपी) का मानना है कि ममता बनर्जी का इशारा बांग्लादेश में उस्मान हादी की हत्या की ओर था.

एनसीपी का कहना है कि ममता बनर्जी के बयान में भारत के गृह मंत्री का नाम आने के कारण बांग्लादेश सरकार को भारत सरकार से स्पष्टीकरण मांगना चाहिए.

वहीं, जमात-ए-इस्लामी ने कहा कि ममता बनर्जी का बयान ‘बांग्लादेशी राजनीति में भारत के खेल’ का संकेत है.

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

By admin